×

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन का बयान बोले- रेस्क्यू कार्य जारी

Highlight

सवर्ण जनता पार्टी का उदय: सवर्ण समाज के लिए नए राजनीतिक विकल्प की घोषणासवर्ण समाज की नई आवाज: प्राची मिश्रा के नेतृत्व में सवर्ण जनता पार्टी का विस्तार तेज 2. “हमें धन नहीं, आपका विश्वास चाहिए” – प्राची मिश्रा ने बताया सवर्ण जनता पार्टी का विजन

Spread the love

उत्तराखंड में 31 जुलाई को अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बाद राहत एंव बचाव कार्य तेज गति से चल रहा है।
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारी बारिश के बाद केदारनाथ मार्ग कई जगह बाधित है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं भीमबली और लिंचौली से 700 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके अलावा गौरीकुंड से भी पैदल लोगों को निकाला जा रहा है।
उन्होने बताया कि भीमबली और लिंचौली में पांच हेलीकॉप्टर तैनात किये गये हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के सहयोग से रेस्क्यू आपरेशन के लिए चिनूक और एमआई 17 भी लगाया गया है। एमआई-17 की मदद से 15 लोगों का रेस्क्यू केदारनाथ से किया गया है।
वही केदारनाथ में मौसम खराब होने के चलते रेस्क्यू आपरेशन फिलहाल बंद है बाकि अन्य स्थानों पर राहत एंव बचाव कार्य चल रहा है।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!