ब्राह्मण उद्यमियों को मिलेगी व्यापार की नई दिशा 4 Oct 2026 लखनऊ मे आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण व्यापार शिखर सम्मेलन में नेटवर्किंग, निवेश, एमएसएमई और स्टार्टअप पर हुआ मंथन
ब्राह्मण उद्यमियों को मिलेगी व्यापार की नई दिशा
4 Oct 2026 लखनऊ मे आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण व्यापार शिखर सम्मेलन में नेटवर्किंग, निवेश, एमएसएमई और स्टार्टअप पर हुआ मंथन

लखनऊ
कारोबार को नई ऊंचाई देने के लिए नेटवर्किंग, मार्गदर्शन और मजबूत कारोबारी संबंधों की अहमियत को रेखांकित करते हुए रविवार को सीतापुर रोड स्थित होटल में राष्ट्रीय ब्राह्मण व्यापार शिखर सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। अखंड भारत ब्राह्मण एकता एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए उद्यमियों, उद्योगपतियों, प्रोफेशनल्स और युवा प्रतिभाओं ने सहभागिता की।
एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल ओझा ने कहा कि सामाजिक एकजुटता के साथ आर्थिक सशक्तिकरण समय की आवश्यकता है। सम्मेलन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के व्यापारियों और युवा उद्यमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे बिजनेस नेटवर्किंग, बी-टू-बी सहयोग, संयुक्त उद्यम, निवेश और मार्केट लिंकेज के माध्यम से अपने कारोबार को नई दिशा दे सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंग नाथ पाण्डेय ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती केवल उसकी संख्या से नहीं, बल्कि शिक्षा, संगठन और आर्थिक आत्मनिर्भरता से तय होती है।उन्होंने युवा पीढ़ी से उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने और सफल उद्यमियों से मार्गदर्शन लेने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक पंडित विशाल ओझा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज के व्यापारियों और युवाओं को जोड़ने के लिए एक उपयोगी एवं सार्थक मंच तैयार किया है। ऐसे आयोजन व्यापारिक अनुभव, विचार और अवसरों को साझा करने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।
सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए ब्राह्मण व्यापारियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त कर अपने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र की जानकारी साझा की। विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व ब्राह्मण अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने एमएसएमई, स्टार्टअप, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं तथा व्यापार के लिए उपलब्ध वित्तीय अवसरों की जानकारी दी। दिव्य ज्योति जागृती संस्थान दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी तपेश्वरी भारती ने सामाजिक मूल्यों के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर विचार रखे, जबकि बृज बिहारी शुक्ल ने एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। दिल्ली से आए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इंडस्ट्रलिस्ट एवं
( सामाजिक कार्यकर्ता )
श्याम नारायण ओझा ने बताया कि इस अभियान का विस्तार दिल्ली, मुंबई और पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा।
पूर्व जिला अधिकारी अमेठी
श्री जगतराज त्रिपाठी जी
एवं पूर्व जिला अधिकारी अमेठी
श्री राकेश कुमार मिश्रा जी
आप दोनों की ओर से कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभ कामना संदेश प्रेषित किया
कार्यक्रम में डॉ. चंद्र भूषण त्रिपाठी IAS, प्रो. शिशिर कुमार पाण्डेय, कुलपति, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग, सेवा निवृत सीडीओ सम्भल भारत कुमार मिश्रा जी, राजेश कुमार शुक्ला डिप्टी कमिश्नर GST,विश्वविद्यालय, चित्रकूट, तथा डॉ. शुचिता चतुर्वेदी, पूर्व सदस्य, बाल अधिकार संरक्षण आयोग सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विपिन कुमार पाण्डेय, ज्योतिषाचार्य, ज्योतिर्विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने की।
सम्मेलन में यूपी के पूर्व डी जी सूर्य कुमार शुक्ला, जी लखनऊ के प्रमुख उद्योगपति एवं रामाकृष्णा होटल ग्रुप के मालिक रामापति त्रिपाठी, अमेठी के गौरीगंज से पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी जी, अमेठी से विवेक केके मिश्रा जी, अमेठी निवासी सेवा निवृत PCS श्री ज्ञानेंद्र पांडेय जी,सुल्तानपुर से ( रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन) डॉ डी एस मिश्रा जी,दिल्ली से जितेंद्र पाण्डेय, सुधांशू ओझा, गुड़गांव से कृष्ण गोपाल मिश्रा , अनिल शुक्ला, देव शुक्ला, अभय शुक्ला, एच के तिवारी, सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यवसायी उपस्थित रहे।

संपादक
आपकी बात समाचार
अशोक कुमार पाण्डेय



Post Comment