वरिष्ठ अधिवक्ता सन्तोष कुमार मिश्रा अपने अनुज परिवार संग चारों धाम तीर्थ यात्रा से आज पहुंचे घर, घर में खुशी का माहौल ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
वरिष्ठ अधिवक्ता सन्तोष कुमार मिश्रा अपने अनुज परिवार संग चारों धाम तीर्थ यात्रा से आज पहुंचे घर, घर में खुशी का माहौल ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
अमेठी
पिंडदान से शुरू हुई संतोष कुमार मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता दीवानी न्यायालय सुल्तानपुर जो बहुत ही धार्मिक सज्जन और परोपकारी धर्म प्रिय की यात्रा में अयोध्या, काशी, गया, वैद्यनाथ धाम, जगन्नाथ पुरी और त्रिवेणी समेत कई तीर्थस्थलों पर किए दर्शन-पूजन













गौरीगंज, अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र के पूरे हसरम दूबे का पुरवा निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सन्तोष मिश्रा एवं उनके अनुज अशोक मिश्रा ने माता-पिता और पूर्वजों के पिंडदान तथा धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में सपरिवार चारों धाम सहित विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा पूरी की। यात्रा के बाद आज उनके घर पहुंचने पर परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया। घर पर हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन कर ग्रामीणों, समाज बन्धुओं, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने उनका अभिनन्दन किया।
परिवार की यह धार्मिक यात्रा उनके ननिहाल से प्रारंभ हुई। इसके बाद भरतकुंड, श्रीधाम अयोध्या, काशी, पुरी, पिशाचमोचन, गया तीर्थ, वैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ और कोलकाता स्थित माँ काली के दर्शन किए। यात्रा के दौरान भागीरथी गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इसके बाद श्रद्धालु श्रीलिंगेश्वर महादेव, साक्षी गोपाल, सूर्य मंदिर कोणार्क और श्रीजगन्नाथ पुरी पहुंचे। यहां भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने भगवान का भात, मालपुआ सहित अन्य प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
तीर्थराज प्रयाग में स्नान-पूजन
तीर्थयात्रा के अगले चरण में परिवार ने तीर्थराज प्रयाग में स्नान, दर्शन-पूजन और मुंडन संस्कार कराया। इसके बाद भगवान कामतानाथ की पावन नगरी चित्रकूट पहुंचकर विभिन्न तीर्थस्थलों के दर्शन किए।
बच्चों ने सुनी तीर्थयात्रा की कहानी
सन्तोष मिश्र और अशोक मिश्र के घर पहुंचने पर घर-परिवार के बच्चों और अन्य श्रद्धालुओं ने चारों धाम के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली। परिवार के लोगों ने अयोध्या, काशी, गया, जगन्नाथ पुरी और अन्य पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा के अनुभव सुनाए। धार्मिक स्थलों के महत्व और दर्शन-पूजन की चर्चा सुनकर सभी लोग प्रफुल्लित नजर आए।
गांव और परिवार में खुशी का माहौल
सफल धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद परिवार के सदस्य आज अपने गांव पहुंचे। घर पर हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके बाद गांव, समाज और परिवार के लोगों ने फूल-मालाओं से मुलाकात कर यात्रा की शुभकामनाएं दीं। परिवार की इस सफल धार्मिक यात्रा के सफल समापन से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
यात्रा के प्रमुख स्थल: भरतकुंड, अयोध्या, काशी, पिशाचमोचन, गया तीर्थ, वैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ, मां काली (कोलकाता), भागीरथी गंगा स्नान, श्रीलिंगेश्वर महादेव, साक्षी गोपाल, सूर्य मंदिर कोणार्क, जगन्नाथ पुरी, प्रयागराज (स्नान-पूजन), कामतानाथ चित्रकूट




Post Comment