×

रिश्वतखोर कानूनगो ने जैसे ही थाने के गेट पर ₹10000 लिए, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने धर दबोचा एंटी करप्शन टीम ले गई अपने साथ अब दीपावली मनेगी जेल में

Highlight

6 साल की बेटी ने पापा से बात की जिद की तो मुस्कान ने बोल दिया कि पापा इस डृम में है फिर क्या हुआ छोटी सी लाडली बच्ची पापा को इधर-उधर कमरों में खोजा करती थी उसकी खोज और जिद ने उसके पापा को मारने वाले को मृत्यु दंड तक पहुंचाया
सवर्ण जनता पार्टी का उदय: सवर्ण समाज के लिए नए राजनीतिक विकल्प की घोषणासवर्ण समाज की नई आवाज: प्राची मिश्रा के नेतृत्व में सवर्ण जनता पार्टी का विस्तार तेज 2. “हमें धन नहीं, आपका विश्वास चाहिए” – प्राची मिश्रा ने बताया सवर्ण जनता पार्टी का विजन

Spread the love

रिश्वतखोर कानूनगो ने जैसे ही थाने के गेट पर ₹10000 लिए, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने धर दबोचा

अमेठी। (शुकुलबाजार)जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुक्ल में तैनात कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) संतराम को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई शुकुल बाजार थाना गेट के पास की गई, जहां आरोपी कानूनगो शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ले रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्काताजपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी भूमि की पत्थर नसब (हदबंदी) कराने के लिए राजस्व विभाग में आवेदन किया था। आरोप है कि कानूनगो संतराम ने इस कार्य को कराने के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत मंगलवार को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर शुकुल बाजार थाना गेट के पास बुलाया गया था, जहां कानूनगो ने रकम लेने के लिए उसे बुलाया था।

मंगलवार को जैसे ही कानूनगो संतराम ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की नगद रकम अपने हाथ में ली, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने उसे धर दबोचा। टीम के अधिकारियों ने मौके पर ही रिश्वत की रकम बरामद कर ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ ले गई। टीम के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि इस तरह की कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी राजस्व कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है, जिससे आम जनता परेशान है।

Previous post

6 साल की बेटी ने पापा से बात की जिद की तो मुस्कान ने बोल दिया कि पापा इस डृम में है फिर क्या हुआ छोटी सी लाडली बच्ची पापा को इधर-उधर कमरों में खोजा करती थी उसकी खोज और जिद ने उसके पापा को मारने वाले को मृत्यु दंड तक पहुंचाया

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!