×

*भाजपा ने बंगाल चुनाव में 287 करोड़, कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ रुपये खर्च किए :15 रिपोर्ट में खुलासा*

Highlight

6 साल की बेटी ने पापा से बात की जिद की तो मुस्कान ने बोल दिया कि पापा इस डृम में है फिर क्या हुआ छोटी सी लाडली बच्ची पापा को इधर-उधर कमरों में खोजा करती थी उसकी खोज और जिद ने उसके पापा को मारने वाले को मृत्यु दंड तक पहुंचाया
सवर्ण जनता पार्टी का उदय: सवर्ण समाज के लिए नए राजनीतिक विकल्प की घोषणासवर्ण समाज की नई आवाज: प्राची मिश्रा के नेतृत्व में सवर्ण जनता पार्टी का विस्तार तेज 2. “हमें धन नहीं, आपका विश्वास चाहिए” – प्राची मिश्रा ने बताया सवर्ण जनता पार्टी का विजन

Spread the love

*भाजपा ने बंगाल चुनाव में 287 करोड़, कांग्रेस ने केरल में 105 करोड़ रुपये खर्च किए :15 रिपोर्ट में खुलासा*

चुनाव आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि हालिया बंगाल और केरल चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने कितने करोड़ रुपये खर्च किए.

भाजपा ने असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में कुल 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें सबसे ज्यादा 286.99 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल में खर्च हुए।

भाजपा का बंगाल में खर्च कांग्रेस के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में किए गए कुल 248.55 करोड़ रुपए के खर्च से ज्यादा रहा।

बंगाल में पार्टी ने चुनाव प्रचार पर 217.16 करोड़ रुपए और उम्मीदवारों पर 69.83 करोड़ रुपए खर्च किए। भाजपा ने बाकी 4 राज्यों में 242 करोड़ रुपए खर्च किए।

कांग्रेस ने कुल मिले चुनावी फंड 207.17 करोड़ रुपये में से सबसे ज्यादा केरल चुनाव में 105.34 करोड़ रुपए खर्च किए।

सीपीआई(एम) का कुल खर्च 39.04 करोड़ रुपए रहा। इसका खुलासा चुनाव आयोग को सौंपी गई खर्च रिपोर्ट से हुआ है। कांग्रेस ने बंगाल चुनाव में 42.08 करोड़ रुपए खर्च किए।

*कांग्रेस ने 42 करोड़ खर्चे*
कांग्रेस ने बंगाल में कुल 42.08 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें 12.96 करोड़ रुपए प्रचार और 29.12 करोड़ रुपए उम्मीदवारों से जुड़े खर्च पर लगाए गए।

सीपीआई (एम) ने बंगाल में 197 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट जीती। पार्टी ने चुनाव में 8.23 करोड़ रुपए खर्च किए। वहीं, तृणमूल की चुनावी खर्च रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है।

*भाजपा को चुनाव के दौरान 1,472.8 करोड़ फंड मिला*
बीजेपी ने असम में 96.27 करोड़ रुपए, तमिलनाडु में 51.56 करोड़ रुपए, पुडुचेरी में 11.90 करोड़ रुपए खर्च किए। 5 राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा को 1,472.8 करोड़ रुपए मिले। वहीं, कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले।

Previous post

अवमानना मामले में बल्दीराय में तैनात रहे तहसीलदार अरविंद तिवारी पर आरोप तय,16 को होगी सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन के बावजूद पारित किया था आदेश

Next post

*1 लाख 51 हजार मंत्र का जप 51 दिवसीय चल रहा महंत संतोष दास जी का बाबा गुरबक्श धाम हरगांव पर*

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!