ग्राम पूरे सूबेदार चौबे में गूंजेगी भागवत महापुराण की अमृतवाणी, 9 नवंबर से शुरू होगा भक्ति का महाकुं
ग्राम पूरे सूबेदार चौबे में गूंजेगी भागवत महापुराण की अमृतवाणी, 9 नवंबर से शुरू होगा भक्ति का महाकुंभ
जामो, अमेठी। जहां भक्ति है, वहां भगवान हैं। इसी दिव्य भाव के साथ जामो ब्लॉक के ग्राम पूरे सूबेदार चौबे, पोस्ट- जामो की पावन धरा पर सात दिवसीय सगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
शास्त्रों में कहा गया है – ‘भवसागर से पार होना है तो श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण ही एकमात्र नौका है।’ इसी उद्देश्य से शुक्ला परिवार द्वारा इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है, ताकि समस्त क्षेत्र भक्तिमय हो जाए।
दिव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा :-
1. मंगल कलश यात्रा – 09 नवंबर 2026, दिन सोमवार सुबह 10 बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा (जलभरी) निकाली जाएगी। माताएं-बहनें सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे गांव को भक्तिमय बनाते हुए यात्रा में शामिल होंगी।
2. सगीतमय अमृत वर्षा – 10 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक और सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक भक्ति रस की अविरल धारा बहेगी।
3. कथा व्यास – इस ज्ञान यज्ञ में साक्षात वृंदावन का आनंद प्रदान करने के लिए सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य पं० राजेश तिवारी जी (निर्मोही जी महाराज), जामो वाले अपने श्रीमुख से भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। उनकी सुमधुर वाणी और सगीतमय प्रस्तुति में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन लीला और रासलीला का सजीव चित्रण होगा।
4. पूर्णाहुति, हवन एवं महाप्रसाद – 17 नवंबर दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति एवं हवन होगा, तथा 18 नवंबर दिन बुधवार को विशाल भंडारे (महाप्रसाद) के साथ इस ज्ञान यज्ञ का समापन होगा।
आयोजक – धर्मानुरागी श्री रमेशचंद्र शुक्ला एवं समस्त शुक्ला परिवार ने बताया कि यह कथा केवल कथा नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि का मार्ग है। समस्त कार्यक्रम का संचालन निज निवास ग्राम पूरे सूबेदार चौबे से होगा।
आयोजक परिवार के जितेन्द्र शुक्ला, रेखा शुक्ला, बलजीत शुक्ला, प्रीती शुक्ला, आस्था और अनिंद्य शुक्ला ने समस्त अमेठी वासियों से करबद्ध निवेदन किया है कि आप सभी सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित पधारकर इस पावन कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

संपादक
आपकी बात समाचार
अशोक कुमार पाण्डेय



Post Comment