×

आधी रात को श्रद्धालुओं की चिंता में सबसे पहले भोजन भेजा गोपाल भैया ने फिर रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को पीआरओ पाल जी को भेज कर नये वाहन से किया अपने घर के लिए रवाना

Highlight

कुंडा में श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस से पूर्व आस्था और सनातन एकता का अनूठा दृश्य, पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों के साथ हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा हवन कुंडा (प्रतापगढ़) | आपकी बात समाचार
6 साल की बेटी ने पापा से बात की जिद की तो मुस्कान ने बोल दिया कि पापा इस डृम में है फिर क्या हुआ छोटी सी लाडली बच्ची पापा को इधर-उधर कमरों में खोजा करती थी उसकी खोज और जिद ने उसके पापा को मारने वाले को मृत्यु दंड तक पहुंचाया

Spread the love

आधी रात को श्रद्धालुओं की चिंता में सबसे पहले भोजन भेजा गोपाल भैया ने

कुंडा, प्रतापगढ़। बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा का श्रवण कर जामो से गया 30-32 श्रद्धालुओं का समूह जब वापसी कर रहा था, तो रास्ते में वाहन खराब हो जाने से सभी को कुछ समय के लिए रुकना पड़ा।

कथा श्रवण के बाद श्रद्धालुओं ने मानगढ़ में दर्शन किए और फिर जामो की ओर प्रस्थान किया। खनवारी गांव के पास पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी के दरवाजे के सामने वाहन में खराबी आ गई। उस समय रात के लगभग 10 बज रहे थे।

घर पहुंचने की चिंता सताने लगी

वाहन खराब होते ही लोगों को घर पहुंचने की चिंता सताने लगी। रात धीरे-धीरे और अधिक हो रही थी। घरों से फोन भी आ रहे थे। कुछ लोगों के फोन स्विच ऑफ हो गए थे, तो कुछ के फोन में एक-दो प्रतिशत ही बैटरी बची थी।

ऐसी स्थिति में पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी जी के यहां कई लोगों ने अपने मोबाइल चार्ज पर लगाए और अपने घरों को जानकारी दी कि वाहन खराब है, हो सकता है देर हो जाए।

यही सब बातें हो रही थीं कि गोपाल भैया की तरफ से गाड़ी से भोजन वहां पहुंचा।

सबसे पहले भोजन की चिंता हुई

वाहन खराब होने की जानकारी मिलते ही यह सूचना सा हृदय गोपाल भैया कुंवर अक्षय प्रताप सिंह जी को दी गई। जानकारी मिलते ही उन्हें सबसे पहले यही चिंता हुई कि सुबह से कथा में आए श्रद्धालुओं तक भोजन पहुंच जाए। कथा का प्रसाद मन को तृप्त करता है, पर शरीर की भूख के लिए भोजन भी तो आवश्यक है, यही भाव उनके मन में आया।

गोपाल भैया ने तत्काल भोजन भेजवाया। सभी श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भोजन ग्रहण किया। ऐसा लगा जैसे श्रीराम की कृपा से ही समय पर अन्नपूर्णा का प्रसाद पहुंच गया हो।

पीआरओ पाल जी को मौके पर भेजा

यही नहीं, गोपाल भैया जी ने अपने पीआरओ पाल जी को मौके पर भेजा। उन्होंने सभी की कुशलता पूछी और सभी को दूसरी बस के द्वारा जामो के लिए रवाना करवाया। तब जाकर सभी श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी थे समूह में

इस समूह में कुछ बच्चे, कई महिलाएं और बुजुर्ग श्रद्धालु भी शामिल थे। रात में वाहन खराब होने से सभी को थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन भोजन मिलते ही सभी के चेहरों पर संतोष आ गया। सबने इसे प्रभु की कृपा और गोपाल भैया का स्नेह माना।

स्थिति यह भी थी कि इनमें से कुछ श्रद्धालुओं को अयोध्या पंचकोशी परिक्रमा में भी जाना था। ऐसे में समय पर भोजन और सकुशल घर पहुंचने की व्यवस्था हो जाना उनके लिए बड़ी राहत की बात रही। श्रद्धालुओं ने कहा कि परिक्रमा से पहले इस तरह भोजन मिलना भी एक प्रकार का आशीर्वाद ही है।

इस समूह में राज नारायण सिंह, सचिन सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, शिव नाथ सहित 30-32 श्रद्धालु शामिल थे। सभी श्रद्धालुओं ने गोपाल भैया के इस स्नेह और सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया।

श्रद्धालुओं ने कहा कि अपने लोगों की इतनी चिंता करने वाला भाव ही सच्ची सेवा है। भूखे को भोजन कराना ही सबसे बड़ी साधना है, और यही सेवा ही सच्ची आध्यात्मिकता है।

अपनी जन्म भूमि के लोगों से प्रेम तो होना ही चाहिए।

— आपकी बात समाचार

Previous post

कुंडा में श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस से पूर्व आस्था और सनातन एकता का अनूठा दृश्य, पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों के साथ हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा हवन कुंडा (प्रतापगढ़) | आपकी बात समाचार

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!