×

### *पहले ग्राम पंचायत अधिकारी को मिलाया, फिर सहायक विकास अधिकारी का फर्जी आदेश दिखाकर कराया, फिर उप जिलाधिकारी के यहाँ मुकदमा किया — हार गया तो हाईकोर्ट गया, वहां से जब मामला नहीं बना तो पुलिस को मिलाकर अपने ही भाई के साथ दबंगई कर डाला, किया आपराधिक इतना बड़ा खेल*

Highlight

### *पहले ग्राम पंचायत अधिकारी को मिलाया, फिर सहायक विकास अधिकारी का फर्जी आदेश दिखाकर कराया, फिर उप जिलाधिकारी के यहाँ मुकदमा किया — हार गया तो हाईकोर्ट गया, वहां से जब मामला नहीं बना तो पुलिस को मिलाकर अपने ही भाई के साथ दबंगई कर डाला, किया आपराधिक इतना बड़ा खेल*
कुंडा में श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस से पूर्व आस्था और सनातन एकता का अनूठा दृश्य, पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों के साथ हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा हवन कुंडा (प्रतापगढ़) | आपकी बात समाचार
### *पहले ग्राम पंचायत अधिकारी को मिलाया, फिर सहायक विकास अधिकारी का फर्जी आदेश दिखाकर कराया, फिर उप जिलाधिकारी के यहाँ मुकदमा किया — हार गया तो हाईकोर्ट गया, वहां से जब मामला नहीं बना तो पुलिस को मिलाकर अपने ही भाई के साथ दबंगई कर डाला, किया आपराधिक इतना बड़ा खेल*
कुंडा में श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस से पूर्व आस्था और सनातन एकता का अनूठा दृश्य, पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों के साथ हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा हवन कुंडा (प्रतापगढ़) | आपकी बात समाचार

### *पहले ग्राम पंचायत अधिकारी को मिलाया, फिर सहायक विकास अधिकारी का फर्जी आदेश दिखाकर कराया, फिर उप जिलाधिकारी के यहाँ मुकदमा किया — हार गया तो हाईकोर्ट गया, वहां से जब मामला नहीं बना तो पुलिस को मिलाकर अपने ही भाई के साथ दबंगई कर डाला, किया आपराधिक इतना बड़ा खेल*

Spread the love

### *पहले ग्राम पंचायत अधिकारी को मिलाया, फिर सहायक विकास अधिकारी का फर्जी आदेश दिखाकर कराया, फिर उप जिलाधिकारी के यहाँ मुकदमा किया — हार गया तो हाईकोर्ट गया, वहां से जब मामला नहीं बना तो पुलिस को मिलाकर अपने ही भाई के साथ दबंगई कर डाला, किया आपराधिक इतना बड़ा खेल*

## आपकी बात समाचार

### *अधिकारी कर्मचारी ही बने खेल के मोहरे

**जामो / अमेठी।** यह खेल अकेले नहीं खेला गया। पीड़ित पक्ष के आरोपों और कागजों को जोड़कर देखें तो इस खेल में अधिकारी भी थे, कर्मचारी भी थे, और अंत में पुलिस भी थी। और निशाने पर था — अपना ही सगा भाई।

जिस भाई ने पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया, उसी के साथ यह खेल हुआ। बेचारा 80 साल का बुजुर्ग माता प्रसाद पांडेय, मकान नं.-536, गौरीगंज रोड जामो आज भी परेशान है, लेकिन हार नहीं माना है।

### 1. पहले ग्राम पंचायत अधिकारी को मिलाया

सबसे पहला काम गांव के स्तर पर हुआ।

आरोप है कि पहले ग्राम पंचायत अधिकारी **राम बोध पाण्डेय** को मिलाया गया। परिवार रजिस्टर में ही खेल शुरू हुआ।

मकान नंबर 536 में माता प्रसाद का नाम जो 05.04.1985 से दर्ज था, उसे दबाकर 536-ख बना दिया गया।

परिवार रजिस्टर की नकल में ही साफ लिखा हुआ है —

> **“श्री शिव महेश पांडेय ने अपना नाम जालसाजी-धोखाधड़ी से 536-ख कराकर अपना नाम, व रमापति पांडेय ने रामलाली और कमलापति पांडेय का नाम जालसाजी-धोखाधड़ी से अंकित कराया था, जो 3/7/96 को मेरे द्वारा काटा गया।”**

यानी नाम चढ़ा भी, और काटा भी गया। अगर नाम सही होता तो काटा क्यों जाता ?

### 2. फिर सहायक विकास अधिकारी विश्वनाथ सिंह का फर्जी आदेश दिखाकर कराया

दूसरा काम ब्लॉक के स्तर पर हुआ।

आरोप है कि जब ग्राम पंचायत अधिकारी के स्तर पर किया गया इंद्राज सवालों में आ सकता था, तो उसे बचाने के लिए सहायक विकास अधिकारी (ADO) **विश्वनाथ सिंह** का फर्जी आदेश दिखाकर कराया गया।

पीड़ित पक्ष का कहना है — **“सहायक विकास अधिकारी का फर्जी आदेश दिखाकर कराया गया था।”**

इसी फर्जी आदेश को आधार बनाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कर लिया गया। इसी फर्जी आदेश को आधार बनाकर मकान हड़पने की कोशिश की गई।

इसी को लेकर **एफआईआर 460/16, धारा 419, 420, 467, 468, 471 थाना जामो — मकान नंबर 536 में फर्जी इंद्राज के द्वारा मकान हड़पने का मामला** दर्ज हुआ।

और **एफआईआर 592/16, धारा 419, 420, 406 — अजन्मे बच्चे के नाम बैनामा, जालसाजी, धोखाधड़ी का मामला** दर्ज हुआ। दोनों में चार्जशीटेड हुआ, अब डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई होनी है।

### पहले भी निर्माण के नाम पर कब्जे का किया था प्रयास — पुलिस ने रोक दिया था

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह पहली बार नहीं था। **पहले भी निर्माण के नाम पर कब्जे करने का प्रयास किया गया था, पुलिस ने रोक दिया था।**

कागज में यह शिकायत आज भी मौजूद है — **प्रार्थना पत्र, थानाध्यक्ष जामो, जनपद अमेठी को, दिनांक 10/12/19, प्रार्थी माता प्रसाद पाण्डेय, थाना जामो।**

उसमें लिखा था —

> **“निवेदन है कि आज प्रातः नौ बजे से मेरा सगा भाई शिव महेश पाण्डेय व उसके लड़के शिव महेश पाण्डेय के इशारे पर मकान नं० 536, गौरीगंज रोड जामो, जनपद अमेठी में मेरे मकान नं० 536 को तोड़कर निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। जबरन निर्माण कराकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मेरी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।”**

> **“मकान निर्माण कार्य को रोका जाए, थाना जामो को सूचित किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा है। इसलिए प्रार्थी की सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।”**

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उस समय की पुलिस ने निर्माण रोक दिया था, कब्जा नहीं होने दिया था।

**लेकिन बदली पुलिस बिक गई** — यही पीड़ित पक्ष का सबसे बड़ा आरोप है।

पहले वाली पुलिस ने रोका था, बाद वाली पुलिस ने ही 27.11.2025 को ताला तुड़वाकर कब्जा करवा दिया — ऐसा पीड़ित पक्ष का आरोप है।

### 3. फिर उप जिलाधिकारी के यहाँ मुकदमा किया

तीसरा काम अदालत के स्तर पर हुआ।

**वाद संख्या RST/1982/2024, शिव महेश पांडेय बनाम माता प्रसाद पांडेय आदि, धारा 6(ए) पंचायत राज अधिनियम 1947, उपजिलाधिकारी न्यायालय गौरीगंज, जनपद अमेठी** में मुकदमा किया गया।

शिव महेश पक्ष का कहना था कि 536-ख उनका है, परिवार रजिस्टर में 536-ख को खारिज करने का किसी को कोई आदेश नहीं हुआ, फिर भी बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के उनका नाम काट दिया गया।

माता प्रसाद पक्ष का कहना था कि मकान भूमि मेरे द्वारा **लखपती बेवा गददू** से 18000/- में खरीदी गई थी, लिखा-पढ़ी गांव में स्टाम्प पेपर पर हुई थी, 01.01.1983 को फिर मकान बनवाया गया और 05.04.85 को परिवार रजिस्टर में मकान सं० 536 अपने नाम दर्ज कराया गया। बाद में मेरी पत्नी व बच्चों के नाम भी अंकित किए गए, वह भी जब बच्चे-जब पैदा हुए।

**दिनांक 25.10.2025** को एसडीएम कोर्ट ने फैसला दिया —

> **वादी का वाद निरस्त, वादी पर मात्र 500 रुपये का हर्जाना, भविष्य में इसी वाद हेतु पुनः वाद दायर करने से निषेध।**

यानी उप जिलाधिकारी के यहाँ भी मुकदमा हार गया।

### 4. हार गया तो हाईकोर्ट गया

चौथा काम हाईकोर्ट के स्तर पर हुआ।

एसडीएम के आदेश को **WRIT – C No. 11040 of 2025, शिव महेश पांडेय बनाम स्टेट ऑफ यू.पी.** में चुनौती दी गई।

**माननीय न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, कोर्ट नं. 17 ने 14.11.2025 को** कहा —

> **अपील खुद याचिकाकर्ता के अनुरोध पर वापस लेने के रूप में खारिज हुई है, इसलिए एसडीएम द्वारा अपील को वापस लेने के रूप में खारिज करने में कोई अवैधता नहीं की गई है।**

सिर्फ 500 रुपये का जुर्माना हटाया गया, एसडीएम का फैसला बरकरार रहा।

यानी हाईकोर्ट से भी मामला नहीं बना।

### 5. वहां से जब मामला नहीं बना तो पुलिस को मिलाकर दबंगई कर डाला, किया आपराधिक इतना बड़ा खेल

पांचवां और सबसे बड़ा काम पुलिस के स्तर पर हुआ।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब पंचायत, ADO, एसडीएम, हाईकोर्ट — कहीं से मामला नहीं बना, तो पुलिस को मिलाकर अपने ही भाई के साथ **दबंगई कर डाला, किया आपराधिक इतना बड़ा खेल।**

**27.11.2025, शाम 03.30 बजे** — उसी दिन प्रार्थी के नाती की शादी गांव में हो रही थी। पूरा परिवार शादी में व्यस्त था। आरोप है कि इसी मौके पर थानाध्यक्ष जामो **विनोद कुमार सिंह** के सहयोग से मकान नं.-536 के कमरे का ताला तोड़कर दुकान के गोदाम का सामान, घरेलू सामान, एक बक्से में रखी सोने की अंगूठी, पायल, कागजात व नकदी 7000 रुपये, खेती और मुकदमों के कागजात उठा ले गये, दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया, साइकिल व गुदड़ा बाहर फेंक दिया और कमरे में दूसरा ताला लगा दिया।

लड़का अशोक कुमार पांडेय व बहू सुमित्रा पहुंचे, अनुनय-विनय किया, एसडीएम-हाईकोर्ट का फैसला दिखाया — लेकिन आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी गई, धक्का देकर गिरा दिया गया, गालियां दी गईं, जान से मारने की धमकी दी गई — **“किसी न्यायालय की बात हम लोग नहीं मानेंगे, कार्यवाही किये तो जान से भी हाथ धोना पड़ेगा।”**

पीड़ित पक्ष का कहना है कि माता प्रसाद पांडेय के साथ इस तरह नंगा नाच हुआ।

### हद तो तब हो गई जब पुलिस ने आपराधिक मुकदमा होते हुए भी उसे सिविल बता दिया

पीड़ित पक्ष का आरोप है — **हद तो तब हो गई जब पुलिस न्यायालय में आपराधिक मुकदमा दर्ज होते हुए भी इसे सिविल बता गई, मुकदमे को ही छिपा लिया।**

यानी एक तरफ न्यायालय में आपराधिक मुकदमा दर्ज था, एफआईआर 460/16 और 592/16 में चार्जशीट हो चुकी थी, एसडीएम कोर्ट से हार चुके थे हाई कोर्ट में हार चुके थे फिर किया खेल पुलिस को मिला कर तो सीजेएम कोर्ट में हुआ परिवाद 9630/26 दर्ज हुआ — और दूसरी तरफ पुलिस इसे सिविल विवाद बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती रही।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यही सबसे बड़ा खेल था — आपराधिक मामले को सिविल बताकर दबा दो, तो न जांच होगी, न कार्रवाई होगी, और कब्जा भी हो जाएगा।

### पुलिस इस रिपोर्ट को भी दबा गई

पीड़ित पक्ष का अगला आरोप और भी गंभीर है — **पुलिस इस रिपोर्ट को भी दबा गई।**

कागजों में यह रिपोर्ट साफ मौजूद है —

**सहायक विकास अधिकारी (पं०), जामो-अमेठी का पत्रांक 894 / पं० / पर०रजि० / जांच आख्या / 2025-26 / दिनांक 26.05.2025, सेवा में उपजिलाधिकारी, गौरीगंज-अमेठी** को भेजा गया।

इस पत्र में उपजिलाधिकारी के कार्यालय पत्र संख्या-157 दिनांक-07.05.2025 का संदर्भ देकर कहा गया कि **विचाराधीन वाद संख्या-टी20240470101982 शिव महेश पाण्डेय बनाम माता प्रसाद पाण्डेय आदि, अन्तर्गत धारा 63 उ०प्र० पंचायती राज अधिनियम 1947** में जांच **श्री रंजीत कुमार पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत जामों** से करायी गई। उनकी जांच आख्या व अन्य साक्ष्य संलग्न कर आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई।

और उस जांच आख्या में क्या लिखा है ? पीड़ित पक्ष के अनुसार —

> **“मकान नं० 536, सहायक विकास अधिकारी (पं०) जामो ने बताया कि दिनांक 05/04/1985 से माता प्रसाद पाण्डेय एवं बाद में उनके पत्नी व बच्चों के नाम दर्ज हुआ। इसी मकान को 536(ख) के रूप में हुए भी शिव महेश पाण्डेय ने अपना नाम दर्ज कराया, एवं रमापति पाण्डेय ने रामलाली एवं कमलापति पाण्डेय का नाम जालसाजी एवं धोखा-धड़ी से अंकित कराया था, सहायक विकास अधिकारी (पं०) का फर्जी आदेश दिखा कर कराया था, जो 03/07/1996 से खारिज किया गया। जिसका उल्लेख गांव के परिवार रजिस्टर में है।”**

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह रिपोर्ट ही पूरे खेल की पोल खोल रही थी — 536 में माता प्रसाद का नाम 1985 से था, 536-ख जालसाजी से बनाया गया, फर्जी ADO आदेश दिखाया गया, और 03/07/1996 को ही उसे खारिज कर दिया गया था।

**लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस रिपोर्ट को भी दबा दिया, न्यायालय और जांच में इसे सामने नहीं आने दिया।** अगर यह रिपोर्ट समय पर सामने आ जाती, तो 27.11.2025 वाला खेल ही नहीं हो पाता।

### कोर्ट ने पुलिस की फीडिंग पर मुहर नहीं लगाई

इसी पर **मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-16, सुल्तानपुर ने 21.08.2026 को केस नं. 9630/26, माता प्रसाद बनाम रमापति पांडेय आदि में धारा 173(4) BNSS की अर्जी को धारा 223 BNSS के परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया, बयान के लिए 29.09.2026 नियत थी, अब 2 दिसंबर 2026 वादी के बयान के लिए डेट लगी है, जिस पर वादी माता प्रसाद पांडेय अपना बयान दर्ज कराएंगे।**

**आदेश — (नवनीत सिंह), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-16, सुल्तानपुर।**

मतलब — थानाध्यक्ष जामो सहित 9 नामजदों को अब कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

### पुलिस का पक्ष भी जानिए

पुलिस / जांच की आख्या में कहा गया है कि बंटवारा 14.08.1994 में हुआ था, पुलिस ने शिव महेश को कोई कब्जा नहीं कराया है, मात्र किरायेदार अशोक कुमार विश्वास का जरूरी सामान निकलवाया गया था, उभयपक्षों ने अपने-अपने ताले लगा लिये थे, यथास्थिति बनाये रखने की हिदायत दी गई थी।

पुलिस का यह भी कहना है कि जांच में पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिले और हाईकोर्ट ने रिट संख्या 702/2026 को 05.02.2026 को खारिज कर दिया था। 28.11.2025 को दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS में शांति व्यवस्था की कार्यवाही भी की गई थी।

अब अदालत ही तय करेगी कि 27.11.2025 को जो हुआ, वह शांति व्यवस्था थी या कब्जे की कोशिश थी, और आपराधिक मुकदमे व ADO की 26.05.2025 की रिपोर्ट को सिविल बताना / दबाना सही था या गलत।

### अब क्या होगा ?

– **सिविल वाद 52/2018 और 53/2018** — मकान और किरायेदारी का मालिकाना हक किसका है ?
– **आपराधिक मामले 460/16 और 592/16** — फर्जी इंद्राज और बैनामे का सच क्या है ? डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई होगी।
– **परिवाद 9630/26** — 27.11.2025 को ताला तोड़कर सामान उठाने और थानाध्यक्ष की भूमिका का आरोप — अब इसके लिए **2 दिसंबर 2026 तारीख लगी है।** मुकदमा आगे चलेगा।

### सबक — संदेश

अधिकारी बदल सकते हैं, कर्मचारी बदल सकते हैं, पुलिस बदल सकती है, लेकिन सच नहीं बदलता।

जिस भाई ने पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया, उसी के साथ अगर अधिकारियों-कर्मचारियों-पुलिस को मिलाकर दबंगई कर डाला, किया आपराधिक इतना बड़ा खेल कर दिया जाए, तो इससे बड़ा धोखा और क्या होगा ?

पहले 10/12/19 को निर्माण के नाम पर कब्जे का प्रयास पुलिस ने रोक दिया था, आज वही पुलिस बदल गई — यही पीड़ित पक्ष का दर्द है।

लेकिन 3/7/96 को काटा गया वह इंद्राज आज भी गवाही दे रहा है। परिवार रजिस्टर की नकल, ADO की 26.05.2025 की जांच रिपोर्ट, एसडीएम का फैसला, हाईकोर्ट का आदेश, सीजेएम का परिवाद वाला आदेश — सब एक ही बात कह रहे हैं — सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

सच को दबाने के लिए जितने षड्यंत्र रचे जाते हैं, सच उतना ही मजबूत होकर सामने आता है। यही इस खबर का संदेश है

।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!