×

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन।*

Highlight

कुंडा में श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस से पूर्व आस्था और सनातन एकता का अनूठा दृश्य, पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों के साथ हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा हवन कुंडा (प्रतापगढ़) | आपकी बात समाचार
6 साल की बेटी ने पापा से बात की जिद की तो मुस्कान ने बोल दिया कि पापा इस डृम में है फिर क्या हुआ छोटी सी लाडली बच्ची पापा को इधर-उधर कमरों में खोजा करती थी उसकी खोज और जिद ने उसके पापा को मारने वाले को मृत्यु दंड तक पहुंचाया

Spread the love

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन।*

*किसान दिवस में किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए।*

*किसानों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी।*

अमेठी। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा मौके पर ही जिलाधिकारी द्वारा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसान दिवस के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी किसान बन्धुओं को उपलब्ध कराई गई तथा किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। किसान दिवस में किसानों द्वारा अघोषित बिजली कटौती व बिना रीडिंग के मनमानी तरीके से बिल भेजने, माइनरों की सफाई, सहभागिता योजना के अंतर्गत भुगतान, स्वास्थ्य विभाग में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती तथा नीलगाय और निराश्रित गोवंशों से संबंधित समस्याएं उठाई जिनके निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही किसान दिवस में कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत खेती करने तथा फसल को कीट, पतंगों व चूहों से बचाने के उपाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किसान दिवस में जनपद के प्रगतिशील किसानों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए तथा बताया कि कैसे उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती की और अच्छा मुनाफा कमाया। किसान दिवस में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों को दिया जाए। उन्होंने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन आदि विभागों में कई सारी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं जिनका लाभ आप लोग लेकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई/नलकूप/विद्युत सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान बंधु मौजूद रहे

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!