×

*यूपी: प्रयागराज में जल्द दौड़ेगी मेट्रो: 44 KM का होगा नेटवर्क, बनेंगे 39 स्टेशन और दो डिपो*

Highlight

सवर्ण जनता पार्टी का उदय: सवर्ण समाज के लिए नए राजनीतिक विकल्प की घोषणासवर्ण समाज की नई आवाज: प्राची मिश्रा के नेतृत्व में सवर्ण जनता पार्टी का विस्तार तेज 2. “हमें धन नहीं, आपका विश्वास चाहिए” – प्राची मिश्रा ने बताया सवर्ण जनता पार्टी का विजन

Spread the love

*यूपी: प्रयागराज में जल्द दौड़ेगी मेट्रो: 44 KM का होगा नेटवर्क, बनेंगे 39 स्टेशन और दो डिपो*

प्रयागराज। शहर में मेट्रो का संचालन 44 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जाएगा। इस परियोजना के तहत कुल 39 स्टेशन और दो डिपो का निर्माण किया जाएगा। झूंसी के कनिहार लेक सिटी और मीरजापुर रोड पर डिपो का निर्माण किया जाएगा, जिसमें से एक डिपो का क्षेत्रफल 14 हेक्टेयर से अधिक होगा।
पहले छिवकी में सेना की जमीन पर डिपो बनाने की योजना थी, लेकिन अब मीरजापुर रोड पर बंद रानी कंपनी की जमीन में डिपो का निर्माण किया जाएगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने स्थलीय निरीक्षण करके जमीन का चिह्नांकन कर लिया है।

44 किलोमीटर तक संचालित होने वाली मेट्रो के ट्रैक और जमीन अधिग्रहण के लिए लगभग 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होने का अनुमान है। बमरौली से सिटी लेक झूंसी तक 23 किलोमीटर और शांतिपुरम से छिवकी तक 21 किलोमीटर तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

दोनों रूटों को जोड़ने वाला मुख्य स्टेशन परेड मैदान में तैयार किया जाएगा। पहले चरण में बमरौली से झूंसी सिटी लेक तक 20 स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि मेट्रो की मरम्मत के लिए डिपो का निर्माण भी किया जाएगा। दूसरे रूट में शांतिपुरम से छिवकी तक 19 स्टेशन का निर्माण होगा। दोनों रूटों को मिलाकर 24 मेट्रो चलेंगी, जिनमें हर घंटे एक मेट्रो संचालित की जाएगी। स्टेशन पर मेट्रो का स्टॉपेज एक से दो मिनट तक होगा।

*पहला रूट – बमरौली से सिटी लेक झूंसी रूट- 23 किलोमीटर*

बमरौली, शमीम मार्केट, ट्रांसपोर्टनगर, गयासुद्दीनपुर, मीरापट्टी, धूमनगंज, वसुंधरा विहार कालोनी, सूबेदारगंज, एल रोड, प्रयागराज जंक्शन, सिविल लाइंस, मेडिकल कालेज चौराहा, मधवापुर, संगम, आजाद नगर, झूंसी, त्रिवेणीपुरम, सिटी लेक फारेस्ट

*दूसरा रूट- शांतिपुरम से छिवकी रूट- 21 किलोमीटर*

शांतिपुरम, गंगानगर, फाफामऊ, प्रीतमनगर, एमएनएनआईटी, तेलियरगंज, मजार चौराहा, इवि, यूनिवर्सिटी रोड, कर्नलगंज, परेड मैदान, मिंटो पार्क, महेवा पट्टी, आंबेडकर नगर, अरैल, नैनी बाजार रोड, नैनी, छिवकी

शहर में मेट्रो संचालन 44 किलोमीटर पर किया जाएगा। इसके लिए झूंसी और मीरजापुर रोड पर 14-14 हेक्टेयर में दो डिपो का निर्माण किया जाएगा। पहले सेना की जमीन पर छिवकी में डिपो बनाने की योजना थी। लेकिन अब मीरजापुर रोड पर डिपो बनाने के लिए जमीन देखी गई है।
कौशलेंद्र चौधरी, मुख्य अभियंता कार्यवाहक, पीडीए

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!